
हरदा। आंगनवाड़ी, शासकीय स्कूलों में स्वसहायता समूहों को भोजन, नाश्ते की दर न बढ़ाने से समूहों ने सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। महिला स्वसहायता समूह संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता डोले के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने सीएम के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर डीके सिंह को सौपा। उन्होंने आगामी 1 अगस्त से स्कूलों और आंगनबाड़ी में भोजन व नाश्ता बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने प्राथमिक शाला में प्रति छात्र भोजन पकाने की लागत दर 5.45 पैसे के स्थान पर 10 रूपए एवं खाद्यान्न 100 ग्राम की मात्रा से बढ़ाकर 200 ग्राम करने की मांग की। इसी प्रकार माध्यमिक शाला में प्रति छात्र भोजन दर 8.17 पैसे की जगह 15 रूपए बढ़ाया जाए। वहीं खाद्यान 1.50 ग्राम से बढ़ाकर 300 ग्राम किया जाए।