हरदा। सोमवार को नगर के मानसरोवर होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति का सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रजापति ने बताया कि आज हरदा से पूरे मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने की शुरुआत की गई है।
धर्म प्रचार प्रसार करेगा संगठन –
हमारे संगठन द्वारा धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हम गौ-माता की रक्षा करने के साथ लव-जिहाद खत्म करने पर काम करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि देश की नव युवा पीढ़ी को भक्ति मार्ग से लगाएं। इसके लिए जिले के सभी मंदिरों में शनिवार एवं मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी राजकुमार गुर्जर, राजेश पटेल, आयुष मालवीय, राहुल प्रजापति, प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, हरेराम प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, सुरेश प्रजापति, हजारीलाल प्रजापति, मोहन प्रजापति आदि ने भी नवागत प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी।