
हृदयभूमि न्यूज़।
अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर विश्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने विगत दिनों मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता रेंज में अपने प्राण त्याग दिए। उनकी उम्र लगभग 100-105 वर्ष बताई जा रही थी। ज्ञात हो कि वत्सला 1971 में केरल से मध्य प्रदेश लाई गई थीं और 1993 से पन्ना टाइगर रिजर्व में रह रही थीं। वह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थीं और रिजर्व की शान मानी जाती थीं। वत्सला ने कभी बच्चे को जन्म नहीं दिया, लेकिन उनकी दीर्घायु और शांत स्वभाव ने उन्हें खास बनाया।
