May 1, 2026 |

राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में टिमरनी की तिनका का जलवा

खिलाड़ियों ने शिहान ट्राफी पर जमाया कब्जा

Hriday Bhoomi 24

अतुल, टिमरनी। गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 वीं ओपन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर संस्था तिनका की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शिहान ट्राफी फर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, जम्मूकश्मीर, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश की टीमों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में तिनका सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश से 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हरदा जिले से 17 खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में योगेश्वर झिंझोरे स्वर्ण पदक, अंजलि वर्मा स्वर्ण पदक, मुन्नी नागर – स्वर्ण पदक, वीपांशी बिल्लोरे – स्वर्ण पदक, शालिनी चौहान स्वर्ण पदक,  बालक वर्ग में अनिकेत भौरे स्वर्ण पदक, अंश यादव स्वर्ण पदक, यथार्थ गन्नौरे स्वर्ण पदक, शनिध्य तिवारी रजत पदक, अमन भौरे कांस्य पदक वेदांत पंचारिया – कांस्य पदक, वंश किरार कास्य पदक के साथ विजयी रहे।

इसके साथ ही सबसे अधिक पदक जीतने पर मध्यप्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक रितेश तिवारी को प्रथम शिहान ट्रॉफी व कोच मना मंडलेकर को मास्टर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इन सभी खिलाडियों के नगर आगमन पर नगर वासियों द्वारा बधाई दी गई ।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights