
हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले
सीनियर वर्ग का ट्रायल लिया जा रहा है। यह ट्रायल 2 फरवरी 2024 को स्गास्थानीय नेहरू स्टेडियम में होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट मे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। यह ट्रायल 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें ज़िले के सभी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
