June 10, 2026 |

अवैध रूप से खनिज परिवहन करते दो वाहन जब्त

डंपर और ट्रेक्टर ट्राली जब्त की

Hriday Bhoomi 24


हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जा रही है। इस क्रम में शनिवार को छिपानेर रोड पर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त किया गया। इसके अलावा रविवार को रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को भी खनिज विभाग के अधिकारियों ने जप्त किया। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहन सिविल लाइन थाने में रखे गए हैं। विभाग द्वारा इनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विभाग द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से लगता है कि आने वाले समय में खनिज माफिया पर नकेल कसी जा सकेगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.