अविवाहित महिला क्यों अपात्र : महिलाओं में नाराजी
सामाजिक कारणों से विवाह नहीं होने पर मुश्किलों में हैं महिलाएं

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना से अनेक महिलाएं नाराज हैं। इनमें महिलाएं जो अविवाहित होने के कारण इसके लाभ से वंचित हैं। उन्हें सरकार की नीतियों से नाराजी है। आपको बता दें अनेक महिलाएं अपरिहार्य कारणों से विवाह न होने के कारण दूसरे परिजनों पर आश्रित रहती हैं। ये छोटा-मोटा काम तो करती हैं मगर इससे उनका गुजर-बसर नहीं हो पाता है। इन्हें अपने माता-पिता और भाईयों-बहनों से भी गुजर-बसर में कोई मदद नहीं है। इधर शासन की इस योजना में भी उनके साथ भेदभाव किया गया है। जबकि जीवन के गुजारे में मदद की उन्हें ज्यादा जरूरत है।
