June 12, 2026 |

विश्वकर्मा समाज के युवाओं ने एक साथ किया रक्तदान

मानव सेवार्थ 52 युवाओं की अनुकरणीय पहल

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मारवाड़ी जांगिड़ सुतार विश्वकर्मा समाज युवा मित्र मंडल हरदा एवं देवास के युवाओं ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर नेमावर में अनुकरणीय पहल कर मानवसेवा का संदेश दिया है। समाज के 52 युवाओं ने एक साथ रक्तदान कर मानवसेवा, समाजसेवा एवं जनसेवा के प्रति एकता दिखाकर समाज का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष भागीरथ विश्वकर्मा, देवास जिला अध्यक्ष भरत विश्वकर्मा, एवं हरदा जिला अध्यक्ष रामस्वरूप विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में ‘रक्तदान महादान’ शिविर संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। इसमें कमलेश विश्वकर्मा, पिंटू, उमेश धामू, संजय धामु, अंकित अठवास्या, सुनील पालडीया, कमलेश पेड़ीवाल, विजय कुसुंबीवाल ने महती भूमिका निभाई। इस दौरान सुदीप जाट बेड़ा, डॉ. तुषार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। समाज के युवा मित्र मंडल ने सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.