
हृदयभूमि हरदा।
वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य अंतर्गत वनग्राम लाखादेह में आज सुबह 11 बजे मानव-वन्यजीव द्वंद की घटनाओं के नियंत्रण हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामवासियों, सुरक्षा श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं स्टाफ को ग्रीष्मकाल में महुआ, तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपज के संग्रहण हेतु स्थानीय ग्रामवासी के जाने पर कभी-कभी उनका सामना बाघ तेंदुआ एवं अन्य वन्यजीव से होने के कारण जन घायल/जनहानि से बचाव संबंधी समझाइए दी गई।
बचने के सुझाव दिए-
स्थानीय लोगों को वनोपज के संग्रहण हेतु समूह बनाकर ही जंगल में प्रवेश करने एवं साथ में आवश्यक सामग्री जैसे डंडा, मोबाइल, टॉर्च, पानी आदि साथ रखने हेतु निर्देशित किया।
अंधेरे में जंगल में प्रवेश न करने एवं छोटे बच्चों को भी साथ में जंगल न ले जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में वन परिक्षेत्र मगरधा की समस्त वन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पंचायत के सरपंच उपसरपंच, समिति के वन सुरक्षा श्रमिक एवं समस्त स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।
