दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हरदा की बेटी का जलवा
राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा पर संबोधित किया

प्रदीप शर्मा हृदयभूमि।
विगत दिवस दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में हरदा की बेटी का जलवा देखने को मिला है। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में समाजसेवा के कांग्रेस में सक्रिय अवनी बंसल अपनी उच्च शिक्षा और विधि में जनसेवा का कार्य कर रही हैं।
विगत दिवस दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग में हुए राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जी-20 के एक साइड इवेंट में उन्होंने संबोधित कर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ अपने विचार साझा किए।
-इस मौके पर पूर्व विपक्ष की नेता और युगांडा में विपक्ष की पहली महिला नेता विनी कीज़ा, ज़िम्बाब्वे के पूर्व सांसद- नीमा लुगांगिरा आदि उपस्थित थे।
बैठक में अवनी बंसल ने राजनीति में महिलाओं के स्थान की जोरदार वकालत की। इसमें उन्होंने न केवल विश्वव्यापी स्तर पर महिलाओं से भेदभाव के मुद्दे उठाए। बल्कि उपयोगी सुझाव भी दिए।
