March 3, 2026 |

जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 15 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पं. पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, १५ अक्टूबर २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:२२
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १७:५१
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०१:२८ (१६ अक्टूबर)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १४:३३
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: शरद
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: कार्तिक (कृष्ण पक्ष)
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: नवमी (१०:३३ तक), तत्पश्चात दशमी
🔸 नक्षत्र: पुष्य (१२:०० तक), तत्पश्चात अश्लेषा
🔸 योग: साध्य
🔸 करण: गर (१०:३३ तक), तत्पश्चात वणिज

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 कन्या
🔸 चंद्र: 🌟 कर्क
🔸 मंगल: 🌟 वृष
🔸 बुध: 🌟 तुला
🔸 गुरु: 🌟 मीन
🔸 शुक्र: 🌟 वृश्चिक
🔸 शनि: 🌟 मकर (वक्र नहीं)
🔸 राहु: 🌟 मेष
🔸 केतु: 🌟 तुला

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: — (उपलब्ध नहीं)
✅ विजय मुहूर्त: १४:०२ – १४:४८
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५१ – १८:१६

⚠️ राहुकाल: १२:०७ – १३:३३
⚠️ यमगंड काल: ०७:४८ – ०९:१४

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: कुछ समय अपनी रुचि के कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी। आज आपकी सकारात्मकता आपको हर काम में आगे रखेगी और आप एक बेहतरीन दिन का आनंद लेंगे।
नकारात्मक: भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी जल्दबाजी में कोई वादा न करें, नहीं तो लोग आपके इस स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बच्चों को उनके मन मुताबिक कार्यों में कुछ समय अवश्य बिताने दें। इससे उनका बौद्धिक विकास बेहतरीन तरीके से होगा। अपने मन पर नियंत्रण रखना इस समय आवश्यक है।
करियर: व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल गतिविधियां आपके मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित हो जाएंगी, जिससे काम में संतुष्टि मिलेगी।
लव: पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालाँकि, घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 2

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के पहले भाग में संपन्न हो जाए। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे खुशी भरा माहौल रहेगा।
नकारात्मक: अपने कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही सूझबूझ और सावधानी भी रखने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आने से आपकी मानहानि संभव है, इसलिए सचेत रहें। अचानक से कोई मुसीबत या समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना अनिवार्य है।
करियर: व्यवसाय में अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहे, तो समय शुभ है। साथ ही अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। हालाँकि, अभी आय सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में कोई अपना प्रोजेक्ट नियत समय पर पूरा करने से वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव: वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: तनाव लेने वाले कारणों से बचें, नहीं तो सिर दर्द व सर्वाइकल की समस्या रहेगी। गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक: व्यस्त दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है।
नकारात्मक: ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज टाल दें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा।
करियर: व्यवसाय में अगर विस्तार संबंधी कुछ योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करना जरूरी है। हालाँकि, इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी, इसलिए किसी भी प्रकार का निवेश करने से परहेज रखें। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव: पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालाँकि, स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 1

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नकारात्मक: इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।
करियर: कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। इसलिए एकाग्र होकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव: अपने प्रिय जनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। रिश्तों में विश्वास का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न लें। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 6

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक: आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही पारिवारिक सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में भी मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।
नकारात्मक: बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, हालाँकि सावधानी बरतने से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में किसी भी तरह का आलस करना ठीक नहीं है।
करियर: व्यवसाय में यह समय जल्दबाजी करने का नहीं है। सोच-समझकर ही कोई ठोस निर्णय लें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए रखना आपको भविष्य में फायदा देंगे। नौकरी में चल रही समस्याएं आज कुछ हल हो जाएंगी।
लव: परिवार में सुख-शांति रहेगी और रहन-सहन भी और अधिक अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरियां आ सकती है।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 5

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर बिताएं, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।
नकारात्मक: भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। इस समय खर्चों में बहुत अधिक वृद्धि होगी।
करियर: व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना पर काम शुरू होगा। अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें। व्यवसाय या ऑफिस में टीम वर्क बनाकर काम करें, इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। सरकारी मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं।
लव: पारिवारिक लोगों के बीच उचित सामंजस्य व प्रेम बना रहेगा। मित्रों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालाँकि, सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला
भाग्यशाली अंक: 3

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। नजदीकी मित्रों का बेहतरीन योगदान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वह आपके पक्ष में आएंगे।
नकारात्मक: पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी संबंधों को खराब न करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी से काम बिगड़ भी सकते हैं। मानसिक शांति और सुकून के लिए अध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय बिताना उचित रहेगा।
करियर: मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। दूरदराज क्षेत्र से कोई महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे, तथा अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। यह समय संबंधों को मजबूत करने का है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है।
नकारात्मक: बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करने की बजाय उस पर ठोस निर्णय लें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। निकट संबंधी को आपके भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती है।
करियर: व्यवसाय में किसी नए कार्य से संबंधित कोई गतिविधि शुरू होगी। आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करके उचित सफलता भी पाएंगे। कमीशन व ऑनलाइन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी।
लव: परिवार जनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियां जैसे खाँसी, जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 9

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।
नकारात्मक: युवा वर्ग ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें।
करियर: कार्यक्षेत्र में इस समय हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। आपकी कोई योजना लीक हो जाने से आपके कार्यों में विघ्न आएगा। और साथ ही इसका श्रेय कोई अन्य व्यक्ति भी ले सकता है। ऑफिस में भी अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करना उचित रहेगा।
लव: पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 8

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सकारात्मक: आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर तथा समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।
नकारात्मक: संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में न उलझें, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा।
करियर: इस समय व्यवसायिक स्थल पर किए गए सुधार बेहतरीन साबित होंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती है। सावधान रहने की जरूरत है।
लव: घर के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य: इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से राहत मिलेगी तथा अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन को लेकर चल रही समस्या का समाधान निकलेगा।
नकारात्मक: कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज न करें। कुछ जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी।
करियर: व्यवसाय से संबंधित कोई नई जानकारी मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें और अमल करें। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी तरह के तनाव या नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है।
लव: परिवार में किसी आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी, सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 2

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक: पिछले कुछ समय से आप जिस विशेष कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। घर की देखभाल तथा पारिवारिक लोगों के साथ भी काफी समय व्यतीत होगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी बिताना चाहिए।
नकारात्मक: घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से चिंता भी रहेगी। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ समय आत्म अवलोकन में भी जरूर लगाएं, तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर: व्यवसायिक कार्य प्रणाली में जो परिवर्तन किया है, उसके शुभ परिणाम सामने आएंगे। कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा। हालाँकि, रुकावट का सामना भी करना पड़ेगा। नौकरी में अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
लव: परिवार जनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान हावी हो सकते हैं। अपना बचाव रखें। बीपी, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 6

🌿 आज के उपाय 🌿

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव: मूंगा, लाल मणि
📿 मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः सूः मेषाय नमः
🛕 उपाय:

हर मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी के मंदिर में जाएं।

घर में लाल रंग का दीया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

किसी गरीब को लाल वस्त्र, अनाज या दाल दान करें।

अपने कार्यों में धैर्य और संयम बनाए रखें।

सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
मेष राशि के लिए विशेष रूप से “हनुमान पूजा और सन्ध्या आरती” का आयोजन करें। इस पूजा में हनुमान जी की आराधना, पंचामृत से अभिषेक और रामायण पाठ शामिल होता है। यह अनुष्ठान केवल अनुभवी और पारंपरिक पंडित जी द्वारा कराना चाहिए, ताकि ग्रह दोष दूर होकर मानसिक और पारिवारिक शांति प्राप्त हो सके।

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, पन्ना
📿 मंत्र: ॐ वृषभाय नमः
🛕 उपाय:

पीले रंग के वस्त्र पहनें और रविवार को सूर्य देव की पूजा करें।

गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।

तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल करें।

मंदिर में दीपक जलाकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

अपने कार्यों में सटीकता और सावधानी बरतें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
वृष राशि के लिए “सूर्य ग्रह शांति यज्ञ” अनुष्ठान किया जाता है जिसमें सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा, हवन और मंत्रोच्चारण शामिल हैं। इस यज्ञ को किसी प्रतिष्ठित पंडित जी के मार्गदर्शन में कराना चाहिए ताकि स्वास्थ्य और करियर में सफलता मिले।

🔹 मिथुन –
💎 रत्न सुझाव: गोमेद, नीलम
📿 मंत्र: ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय:

बुधवार को हरे वस्त्र पहनकर बुद्ध देव की पूजा करें।

हरे रंग के फल या मिठाई का दान करें।

अपने मन को शांति देने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।

बुद्ध स्तोत्र का पाठ करें और ज्ञान की प्राप्ति हेतु प्रयास करें।

अनावश्यक यात्राओं से बचें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
मिथुन राशि के लिए “बुध ग्रह शांति पूजन” आवश्यक है जिसमें बुद्ध ग्रह की पूजा, हवन और मंत्र जाप किया जाता है। यह पूजा पारंपरिक पंडित जी द्वारा ही करानी चाहिए, जिससे कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और सफलता प्राप्त हो।

🔹 कर्क –
💎 रत्न सुझाव: मोती, नीलम
📿 मंत्र: ॐ कर्कटाय नमः
🛕 उपाय:

चंद्र देव की पूजा करें और सोमवार को सफेद वस्त्र पहनें।

सफेद फूलों का दान करें।

ध्यान और मन की शांति के लिए चंद्र स्तोत्र का जाप करें।

घर में सफेद रंग की वस्तुएं रखें।

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
कर्क राशि के लिए “चंद्र ग्रह शांति पूजा” अनिवार्य है जिसमें चंद्र देव की विधिपूर्वक पूजा, हवन और मंत्र जाप शामिल होता है। यह अनुष्ठान पारंपरिक पंडित जी के मार्गदर्शन में ही कराएं ताकि मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द स्थापित हो।

🔹 सिंह –
💎 रत्न सुझाव: पुखराज, मूंगा
📿 मंत्र: ॐ सिंहाय नमः
🛕 उपाय:

रविवार को हनुमान और सूर्य देव की पूजा करें।

पीले और नारंगी रंग के वस्त्र पहनें।

प्रातःकाल सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

परिवार में सद्भाव बनाए रखें।

अपने अहंकार को नियंत्रित करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
सिंह राशि के लिए “सूर्य ग्रह पूजा और हनुमान यज्ञ” कराना अत्यंत लाभकारी है। इस पूजा में सूर्य देव की आराधना और हनुमान जी के मंत्रों का जाप शामिल होता है, जो किसी अनुभवी पंडित जी द्वारा ही कराना चाहिए। इससे जीवन में सफलता और सम्मान मिलता है।

🔹 कन्या –
💎 रत्न सुझाव: पन्ना, मूंगा
📿 मंत्र: ॐ कन्यायै नमः
🛕 उपाय:

बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनकर बुद्ध देव की पूजा करें।

तुलसी के पौधे को जल और खाद दें।

अपने कार्यों में लगन और धैर्य बनाए रखें।

शुभ मुहूर्त में धार्मिक कार्यों में भाग लें।

परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
कन्या राशि के लिए “बुद्ध ग्रह शांति यज्ञ” अत्यंत लाभकारी माना गया है। इस यज्ञ में बुद्ध ग्रह की पूजा, मंत्र जाप और हवन शामिल होता है, जिसे केवल योग्य पंडित जी के निर्देशन में कराना चाहिए ताकि मानसिक तनाव दूर हो और व्यवसाय में सफलता मिले।

🔹 तुला –
💎 रत्न सुझाव: हीरा, माणिक्य
📿 मंत्र: ॐ तुलाय नमः
🛕 उपाय:

शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें।

सफेद रंग के फूल दान करें।

अपने रिश्तों में धैर्य और समझ बनाए रखें।

मन को शांति देने के लिए ध्यान करें।

सामाजिक कार्यों में भाग लें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
तुला राशि के लिए “श्री लक्ष्मी पूजन और गणेश मंत्र जाप” अत्यंत फलदायी है। इस अनुष्ठान में किसी अनुभवी पंडित जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा और हवन किया जाता है, जिससे आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

🔹 वृश्चिक –
💎 रत्न सुझाव: माणिक्य, गोमेद
📿 मंत्र: ॐ वृश्चिकाय नमः
🛕 उपाय:

मंगलवार को लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा करें।

धन की दृष्टि से नारंगी रंग के फल दान करें।

ध्यान और योग का नियमित अभ्यास करें।

परिवार के साथ समय बिताएं।

बैंक और निवेश के मामलों में सावधानी रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
वृश्चिक राशि के लिए “हनुमान ग्रह शांति यज्ञ” विशेष महत्व रखता है। इसमें हनुमान जी की पूजा, मंत्र जाप और हवन शामिल है, जिसे केवल अनुभवी पंडित जी के द्वारा करवाना चाहिए ताकि आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सुधार हो।

🔹 धनु –
💎 रत्न सुझाव: पीतल, पुखराज
📿 मंत्र: ॐ धनुः नमः
🛕 उपाय:

गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और गुरु देव की पूजा करें।

पीले फल और वस्तुएं दान करें।

सत्संग और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।

व्यर्थ की बातों से बचें।

अपने कार्यों को प्राथमिकता दें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
धनु राशि के लिए “गुरु ग्रह शांति यज्ञ” सर्वोत्तम उपाय है। इस यज्ञ में गुरु देव की पूजा, हवन और मंत्र जाप होता है, जो किसी पारंपरिक पंडित जी द्वारा कराना चाहिए ताकि जीवन में ज्ञान, भाग्य और समृद्धि आए।

🔹 मकर –
💎 रत्न सुझाव: लाल मूंगा, गोमेद
📿 मंत्र: ॐ मकराय नमः
🛕 उपाय:

शनिवार को काले वस्त्र पहनकर शनि देव की पूजा करें।

काला तिल और काले वस्त्र गरीबों को दान करें।

धैर्य और संयम बनाए रखें।

योग और ध्यान से मन को शांति दें।

घर में शांति और सौहार्द बनाए रखें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
मकर राशि के लिए “शनि ग्रह शांति पूजा और हवन” अत्यंत प्रभावी है। इस पूजा को केवल योग्य और अनुभवी पंडित जी से करवाना चाहिए ताकि शनि दोष से मुक्ति मिल सके और जीवन में स्थिरता आए।

🔹 कुंभ –
💎 रत्न सुझाव: नीलम, फाल्गुन
📿 मंत्र: ॐ कुम्भाय नमः
🛕 उपाय:

शनिवार को नीले वस्त्र पहनकर शनि देव की पूजा करें।

जल के स्रोत पर स्नान करें और पानी को शुद्ध रखें।

ध्यान और योग का अभ्यास करें।

समाज सेवा में भाग लें।

अपने वरिष्ठों का सम्मान करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
कुंभ राशि के लिए “शनि और गुरु ग्रह शांति यज्ञ” अत्यंत लाभकारी है। इसमें गुरु और शनि देव की पूजा, मंत्र जाप और हवन शामिल है, जो किसी पंडित जी द्वारा ही विधिपूर्वक कराना चाहिए ताकि जीवन में उन्नति हो।

🔹 मीन –
💎 रत्न सुझाव: मोती, गोमेद
📿 मंत्र: ॐ मीनाय नमः
🛕 उपाय:

शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें।

सफेद वस्तुएं और दूध दान करें।

अपने मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।

परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

आध्यात्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।

🕉️ विशेष अनुष्ठान:
मीन राशि के लिए “शिव पार्वती पूजा और गुरु मंत्र जाप” बहुत ही शुभ है। यह पूजा किसी अनुभवी पंडित जी द्वारा कराना चाहिए, जिससे आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति प्राप्त हो।

🌟 विशेष नोट:
इन सभी अनुष्ठानों और जपों के लिए उपयुक्त तिथि, मुहूर्त, दिशा और स्थान अत्यंत आवश्यक होते हैं।
🔔 कृपया किसी योग्य, प्रमाणित एवं अनुभवी पंडित जी या आचार्य से ही यह पूजन, जप या शांति अनुष्ठान संपन्न कराएं।
✅ यदि आप कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा से ऐसे अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, तो संपर्क करें:

📞 मो.: 9977676153
🌐 विशेष पूजन सेवा उपलब्ध – सम्पूर्ण विधि-विधान अनुसार
📿 ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प, शनि साढ़ेसाती, विवाह, संतान, नौकरी, स्वास्थ्य संबंधित विशेष समाधान

🌺 राशि अनुसार उपाय नियमित रूप से करने पर शुभता में वृद्धि होती है। विशेष अनुष्ठान से ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है। 🌺

🙏 हर कार्य में परमेश्वर की कृपा व आशीर्वाद बना रहे।
🔔 ॐ तत्सत्।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. सकारात्मक ऊर्जा का संचार
सूर्योदय से पूर्व उठकर, सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह उपाय आपके मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा को बढ़ाता है।

🔹 2. बुरे विचारों से मुक्ति का उपाय
किसी भी शनिवार को काले तिल, उड़द और तेल का दान करें। इस उपाय से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है।

🔹 3. परिवार में समृद्धि और सुख का वास
शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर “ॐ श्री लक्ष्मी नमः” का 108 बार जाप करें और घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते रखें। यह उपाय परिवार में सुख-समृद्धि और प्रेम को बढ़ाता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।

यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights