June 10, 2026 |

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाएगा युवा मोर्चा : जेवल्या

जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा। 

भारतीय जनता पार्टी के हरदा जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के पर यूनिटी नागपुर से होकर बैतूल, हरदा, इंदौर, झाबुआ होकर गुजरात जाने वाली यूनिटी मार्च यात्रा के संबंध में मंथन किया गया। इस बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान ने अपना मार्गदर्शन दिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या और मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में युवा मोर्चा ने जयंती समारोह मनाने का संकल्प लिया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.