May 18, 2026 |

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कार्यसमिति सदस्य और जिलाध्यक्ष बनाए

चुनाव पूरी संगठन में कसावट लाने का प्रयास

Hriday Bhoomi 24

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार तथा समस्त भाजपा जिला अध्यक्षों की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की है। इसमें रीवां जिला अध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, डिंडोरी जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते बनाए गए। वहीं प्रदेश कार्यसमिति में रीवा के विकास मिश्रा, डिंडोरी के अविनाश छावड़ा, उज्जैन नगर के अमय शर्मा, उज्जैन ग्रामीण के नरेंद्र प्रताप सोलंकी जलवा तथा जबलपुर नगर के मानव घनघोरिया को सदस्य बनाया है। यह जानकारी
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.