May 12, 2026 |

#वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

नौ सूत्रीय ज्ञापन में बताई पैंशनरों की समस्या

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स
ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर के नेतृत्व में स्थानीय जिला इकाई ने कड़कती धूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित इस ज्ञापन में पेंशनर को आर्थिक नुकसान से हो रही समस्या बताई गई। यह ज्ञापन जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने ग्रहण किया ।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मुकाती, संभागीय अध्यक्ष जीआर गौर, नर्मदा प्रसाद गौर, श्रीमती मालती पालीवाल, हरिराम मंडराई, रमेश मसकोले, शैलेन्द्र बांके, मोहनलाल पाटिल, बीएल गुर्जर, नर्मदा प्रसाद धनगर, मोहनलाल सोनी, सखाराम उमरिया, ओमप्रकाश राठौर, उम्मेदसिंह चौहान, मिलन वाजपेयी, कन्हैया लाल खोरे, राजेंद्र उपाध्यक्ष, तुसार राय, नर्मदा गौर, नीलकंठ, विश्वकर्मा, हनीफ खान, यूसुफ़ खान, नागेश, श्रीमती मंजूला मित्तल, पुरषोत्तम तिवारी आदि मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर ने दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.