हरदा। जिले में हृदय रोग के उपचार, स्क्रीनिंग हेतु 29 सितम्बर 2023 विश्व हृदय दिवस पर जिला चिकित्सालय हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एवं जिले के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसमें विशेष परामर्श सेवाएं दी जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने सभी आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देशत किया कि वे अपने क्षेत्र के चिन्हित उच्च रक्तचाप से ग्रसित व्यक्तियो का हेल्थ एंड वेलनेस संस्थाओ में भेजें। ताकि उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा सके। साथ ही 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिनका सीबेक फार्म नहीं भरा गया है। उनका सीबेक फार्म अनिवार्य रूप से भरा जाकर उनकी जानकारी एनसीडी पोर्टल पर दर्ज कराएं। सिविल सर्जन डाॅ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा असंचारी रोग स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परिक्षण एवं आवश्यक जांच कर जानकारी एनसीडी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।