बीड़-कमताड़ा मार्ग में दुर्घटना को न्यौता दे रहा बड़ा गड्ढा
विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

हरदा। जिले के ग्राम कमताड़ा से बीड़ मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा किसी दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने गड्ढे में लकड़ी लगा दी है। ताकि वाहन चालक आते-जाते समय गड्ढे से बच सके। लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसे ठीक करने में कोई रुचि नही ले रहे है।
आपको बता दे इस सड़क से सिराली, कमताड़ा, बीड़, केलनपुर और पलासनेर होकर सैकड़ों लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है।इसके बाबजूद इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।समय रहते यह गड्ढे को दुरुस्त नही किया तो बड़ा हादसे होने से इनकार नही किया जा सकता।
सुरेशचंद्र शर्मा और प्रीतम ग्रामीणों ने मीडिया से कहा कि बीच सड़क पर बना बड़ा गड्ढा काफी दिनों से बना है। गड्ढे में लकड़ी लगा दी है।लेकिन फिर भी वाहन चालक यहा गिर जाते है।उन्होंने कहा कि गड्ढे को ठीक नही किया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।