February 4, 2026 |

अजाक्स सहयोग संस्था ने छात्रावासी विद्यार्थियों को बांटे गर्म कपड़े

गर्म कपड़े मिलने से खुश हुए बच्चे

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।
शीत लहर के दौरान छात्रावासों में रहकर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को जरूरतों देखते हुए अजाक्स सहयोग संस्था ने गर्म कपड़े वितरित किए। संस्था ने उत्कृष्ट कन्या छात्रावास हरदा एवं उत्कृष्ट बालक छात्रावास टिमरनी में विद्यार्थियों को गर्म टोपे, मोजे एवं कंबल बांटे। इस मौसम में गर्म कपड़े मिलने से बच्चों ने खुश होकर आभार ज्ञापित किया। 
संस्था की श्रीमती सीमा निराला ने बताया कि अजाक्स सहयोग संस्था ने हरदा की उत्कृष्ट अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में 50 छात्राओं को गर्म टोपे एवं मोजे वितरित किए। इसके पश्चात टिमरनी की उत्कृष्ट बालक छात्रावास में 30 एवं सीनियर अनुसुचित जाति बालक छात्रावास टिमरनी में 20 कंबल वितरण किया। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षिका एवं अधीक्षकों की उपस्थित थे। 
इसके साथ ही संस्था के सदस्यों ने छात्र छात्राओं को शिक्षा संबंधी उचित मार्गदर्शन भी दिया व आगे भी हर संभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में रमेश मसकोले, धनसिंह भलावी, राजकुमार मर्सकोले, ज्योति परते, फूलसिंह उईके, हीरालाल चौहान, कैलाश चंद्र बामने, डॉ. रामचरण लोगंरे, ओम प्रकाश मालवीय, अजय भदौरिया, बबीता जोठे, विजय कुमार ढोके, विष्णु प्रसाद चौधरी, पंचम उईके, रोहित कुमरे, सुहाग सिंग कटारे, रामरज सोलंकी, आर.आई. इवने दादा, सेवंती उईके, प्रहलाद मालवीय, रितेश परमार आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights