April 6, 2026 |

#अवैध उत्खनन : ज्यों-ज्यों कार्रवाई की, त्यों-त्यों मर्ज बढ़ता गया

माचक नदी से बजरी रेती लाते ट्रेक्टर व डंपर जप्त

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशों पश्चात जिला खनिज विभाग खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम करने में सजग तो हुआ है। इस कारण माह में एक-दो बार कार्रवाई होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। अभी सिराली के पास महेंद्रगांव से खनिज का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर व डंपर पकड़कर जप्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को खनिज विभाग के दल ने सिराली तहसील क्षेत्र में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की तो महेंद्रगाव की माचक नदी से रेत भरकर ट्रेक्टर वाहन नम्बर एमपी 47 एजी 3446 ने अवैध परिवहन करना पाया गया। इसी तरह सिराली में एक डम्पर क्रमांक एम 47 जी 0761 द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर डम्पर जप्त कर थाना सिराली मे खडा किया गया है। दोनो वाहनों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही करना प्रस्तावित है।

माचक नदी में हो रहा उत्खनन

सिराली तहसील के गांव कालकुंड स्थित माचक नदी में रोजाना अवैध उत्खनन हो रहा है।जिसमे ट्रेक्टर ट्राली से माचक नदी से रोजाना बजरी का अवैध परिवहन हो रहा है। सूत्रों से खबर है कि ग्राम पंचायत की मिलीभगत से अवैध उत्खनन हो रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर इक्का-दुक्का ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर विभाग अपनी पीठ थपथपा लेता है। बता दें कि जिले में रोजाना अवैध रेत व बजरी का परिवहन बदस्तूर जारी है। संबंधित अधिकारी खानापूर्ति कर रहे है। यदि सख्त होकर कार्रवाई की जाए तो खनिज विभाग से शासन को भरपूर राजस्व मिल सकता है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights