April 6, 2026 |

#हरदा। नगर के दो चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

जनभागीदारी योजना से राशि स्वीकृत

Hriday Bhoomi 24

(फाईल फोटो)
हृदयभूमि, हरदा।

सरकार की जनभागीदारी योजना के तहत स्वीकृत राशि से हरदा शहर के 2 चौराहों पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इंदौर रोड स्थित हनुमान मंदिर चौराहा और दधीचि चौराहों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाएंगे।
संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि प्रत्येक चौराहे पर लगभग 4 लाख रुपए लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 2 लाख रुपए जनभागीदारी योजना तथा शेष 2 लाख रुपए नागरिकों की भागीदारी और अन्य मद से एकत्र कर चौराहों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन चौराहों का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण होने से आवागमन और सुगम हो जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights