April 6, 2026 |

#मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान : शिविर में लोगों को मिला लाभ

हरदा नगर पालिका में लगा शिविर

Hriday Bhoomi 24


हरदा / कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत आयोजित ‘जनकल्याण शिविर’ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि जनकल्याण शिविरों के आयोजन की तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा अधिक से अधिक लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाकर शिविर में हितलाभ वितरण करें। शिविर में 7 नागरिकों प्रिया, कमलेश, भावना, नीशा, नीतू, सोफिया और प्रतीक को संबल कार्ड वितरित किये गये, 2 नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 2 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति संबंधी आदेश प्रदान किये गये।
‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत बुधवार को हरदा नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित ‘जनकल्याण शिविर’ में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया और कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र प्रदान किए।

इस दौरान शशांक मालवीय को 50 हजार रूपये, राहुल चौधरी व अक्षय पंवार को 20-20 हजार रूपये तथा बंटी बंजारा और मनीष मोरी को 10-10 हजार रूपये की मदद पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदान की गई। इस राशि से ये बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्म निर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights