April 6, 2026 |

#जनसुनवाई। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

संबंधित अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा/

कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा और एसडीएम संजीव नागू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
ग्राम सिरकम्बा के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि उनके गांव में नये विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य काफी समय से लंबित है, जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के संबंध में निर्देश दिये। हरदा निवासी खेमचन्द कपूर ने कलेक्टर श्री सिंह को शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

दीपगांव खुर्द निवासी प्रीति काजवे ने आवेदन देकर बताया कि उसकी पति की मृत्यु नहर में पानी में डूबने से लगभग 9 माह पूर्व हुई थी, लेकिन अभी तक उसे बीमा राशि का भुगतान नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक प्रबन्धक को आवेदिका की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये। शालीगराम कारकू निवासी देदला दमामी ने अपनी भूमि से अन्य ग्रामीणों का अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

दशरथ बलाही निवासी रिजगांव ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर अपनी भूमि से संबंधित नक्शा दुरूस्ती की कार्यवाही के लिये अनुरोध किया, जिस पर उन्होने एसडीएम हरदा को एक सप्ताह में नक्शा दुरूस्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights