April 6, 2026 |

#राजस्व महाअभियान-3.0 : सिराली, खिरकिया की प्रगति असंतोषजनक

कलेक्टर आदित्य सिंह ने की समीक्षा

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा/

कलेक्टर आदित्य सिंह ने राजस्व अमले को निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान-3.0 के दिशा निर्देशानुसार तय समय सीमा में नामांतरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, बंटवारा व बटांकन संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को अपडेट भी किया जाए।

समीक्षा करने के निर्देश –

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे राजस्व महा अभियान की दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा करें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया मौजूद थे। इस दौरान टिमरनी, खिरकिया के एसडीएम व अन्य तहसीलदार वर्चुअली शामिल हुए।

सिराली, खिरकिया में प्रगति असंतोषजनक- 
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पीएम किसान योजना में जिन हितग्राहियों की ई-केवायसी की कार्यवाही अपूर्ण है, उसे पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने सिराली व खिरकिया तहसील में राजस्व महाअभियान की प्रगति असंतोषजनक पाने पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण करें अन्यथा किसानों को इस योजना का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights