#कर्मचारी जगत : होगा वर्षों का इंतजार खत्म, नए साल में शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशी
आठवां वेतन आयोग लागू होने का अनुमान

हृदयभूमि, हरदा।
नए साल की शुरुआत में देश के सभी शासकीय कर्मचारियों को खुशी मिलने का अनुमान है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सौगात मिल सकेगी।
186 % बढ़ेगी सैलेरी-
जानकारी के अनुसार यह लागू होने से उनके वेतन में 186% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, और पेंशन में भी इसका लाभ मिलेगा। इस तरह उनकी बेसिक सैलरी 51480 तक बढ़ जाएगी, वही पेंशनभोगियों को पेंशन में भी बड़ा लाभ मिलेगा।
चर्चा का बाजार गर्म –
बहरहाल नए साल यानी 2025 आने के पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आपको बता दें कि हर दस साल में नए वेतन आयोग का गठन होता है। 7वें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में किया गया था, लेकिन इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गई, जो 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगा। इसके अनुसार 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2026 को लागू करना पड़ेगा। ऐसे में कयास अनुमान है कि केंद्र सरकार बजट 2025-26 में नए वेतन आय़ोग को लेकर कोई फैसला ले सकती है।
क्या होंगे मापदंड –
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को अलग-अलग आर्थिक मापदंडों खासतौर पर महंगाई के हिसाब से रिवाइज किया गया है।
इसमें फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर न्यूनतम वेतन वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और बेसिक सैलरी 18000 है। लंबे समय से केन्द्र के कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे है, माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86% कर सकती है।इससे सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 186 प्रतिशत बढ़कर 51,480 रुपए हो जाएगा और पेंशन में भी 186 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो मौजूदा पेंशन 9,000 रुपए से बढ़कर 25,740 रुपये हो जाएगी।
गूढ़ है प्रक्रिया –
यह गणना तभी सही होगी, जब वर्तमान में अपेक्षित फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू होगा यानि अगर फिटमेंट फैक्टर बदलता है तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी पेंशन दोनों में बदलाव होंगे। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले आखिरी बार केन्द्र सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से सातवें पेंशन कमीशन को भी लागू किया गया था।इससे करीब 48.62 लाख कर्मचारियों और 67.85 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
