May 14, 2026 |

#बिरसा मुंडा जयंती : जनजाति गौरव के भगवान हैं बिरसा मुंडा : सीमा निराला

अजाक्स जिला कार्यालय में मनाई बिरसा मुंडा जयंती

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।
जिला अजाक्स कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 में जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अजाक्स अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने की। आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य सीएस चौहान उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अजाक्स महासचिव सुभाष मस्कोले द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा एवं डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

समाज की रक्षा में प्राणों की आहुति दी 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती निराला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समाज की रक्षा के लिए जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज हमें अपने समाज की रक्षा के लिए स्वयं और समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होने के साथ सामाजिक विकास की बहुत आवश्यकता है।

समाज को एकजुट होने की जरूरत 

श्री चौहान ने भी कहा कि हमें निडर होकर आगे बढ़ना होगा। आज सभी समाज को एक साथ होने की बड़ी आवश्यकता है। अंत में सभी आगंतुकों का आभार जिला महासचिव हीरालाल चौहान ने माना। इस कार्यक्रम में अजाक्स जिलाध्यक्ष सीमा निराला, सीएस चौहान, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण इवने, महासचिव ज्योति परते, बेल सिंह मेहता, चौहान, पंचम उइके, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, संजय प्रधान, संजू नाबदे, विजय निगवल, अजय भदोरिया, प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, दिनेश मोहे, युवा एससी एसटी जिला अध्यक्ष दुर्गेश उइके, विजय ढोके, शिल्पा प्रधान, स्वास्तिक कुमार मौर्य, शंकर सेजकर, कुमकुम, प्रीति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अजाक्स परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.