May 12, 2026 |

वन विभाग के कर्मचारियों के मेघावी बच्चों को डीएफओ ने किया सम्मानित

80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थी सम्मानित

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।
जिला वन मंडल कार्यालय सामान्य में वनमंडल अधिकारी हरदा सामान्य श्रीमती ज्योति मुड़िया ने वन विभाग के कर्मचारियों के मेघावी बच्चों को सम्मानित किया।

80 % से अधिक अंक वाले बच्चों को बुलाया- 

उन्होंने इस वर्ष कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को उनके अभिभावक सहित बुलाकर सम्मानित किया।

मेरिट में 9 वां स्थान पाया-

सम्मानित बच्चों में कुमारी थल वंदना मल्हारे पिता रामस्वरूप मल्हारे वनरक्षक, जिन्होंने कक्षा 10 में 98.2% लाकर हरदा जिले में प्रथम स्थान एवं प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ हर्षित कुशवाह, कुमारी दृष्टि बिल्लौरे, अथर्व शर्मा, प्रिंस नटेरिया, दिव्यांशु बामने और कुमारी प्राची जामोद को पुष्पहार पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

वन मंडल अधिकारी हरदा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी  मगरधा सामान्य मुकेश रघुवंशी एवं हरदा वनमंडल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.