
हृदयभूमि, हरदा।
स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला हरदा में 18 नवम्बर
सोमवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय आयुष्मान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित योजना अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में आए बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर, शुगर और एचबी की जांच होगी। यहां sputum कलेक्शन होगा तथा आभा आईडी बनाई जाएगी। यह जानकारी पार्षद प्रदीप सोनी, नार्मदीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष किशोर शुक्ला, युवा सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष विवेक बादर ने दी। उन्होंने कहा कि सभी 70+ बुजुर्गों को इस शिविर में उनके आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा नार्मदीय ब्राह्मण समाज में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला फोन साथ में लेकर आएं।