
हृदयभूमि हरदा।
जिले के टिमरनी स्थित शासकीय काष्ठागार के सभागार में प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2026 के द्वितीय चरण (SUMMER COUNT) के लिऐ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर मोहनदास नागवानी ने वनमंडल अधिकारी सामान्य श्रीमती ज्योति मुडिया, उपवनमंडलाधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य राकेश लहरी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा, बोरपानी, मकडाई, टेमांगांव एवं हंडिया की उपस्थिति में समस्त परिक्षेत्रो के लगभग 120 कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया।
मई के अंतिम सप्ताह में होगी गणना
इस प्रशिक्षण दौरान मास्टर ट्रेनर श्री नागवानी ने बताया कि यहयगणना 22, 23 व 24 मई 2026 को कराना प्रस्तावित है। यह कार्य मोबाईल एप्लीकेशन “MP VULTURE CENSUS” के माध्यम से कर, प्रपत्र में भौतिक रूप से जानकारी एकत्रित कर दी जानी है।
विस्तृत जानकारी दी
श्री नागवानी ने मध्यप्रदेश में पाए जाने वाली समस्त गिद्ध प्रजातियों की पहचान एवं उनके आवास स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्य ने बताया कि गिद्ध पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्राकृतिक सफाई कर्मी का कार्य करते है। परंन्तु इनकी संख्या में निरंन्तर कमी आने से प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा है। इसलिए गणना कार्य प्रभावी एवं अच्छी तरह से किया जाना आवश्यक है जिससे गिद्धों की संख्या एवं आवास की जानकारी का सही-सही आंकलन किया जा सके।
मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या –
उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य ने बताया कि Egyptian vulture मध्यप्रदेश में अधिक संख्या में पाए जाते हैं जो कचरा डंपिंग साइट एवं मृत पालतु पशुओं को फेके जाने वाले स्थलों पर आसानी से देखे जा सकते हैं। अतः इन स्थलों पर विशेष रूप से गणना कार्य किया जाए।
अपील-
उन्होंने सामान्य नागरिको से भी अपील की कि यदि आसपास गिद्ध देखे जाते हैं तो इसकी सूचना वन विभाग को अनिवार्य रूप से दें।
संचालन और आभार-
इस कार्यक्रम का संचालन मुकेश रघुवंशी वनक्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में धर्मपुरी गोस्वामी वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव सामान्य ने सभी का आभार माना।