May 27, 2026 |

# मध्यप्रदेश : एक नए संभाग और तीन नए जिले का होगा गठन

प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की तैयारी

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि,भोपाल।

राज्य शासन द्वारा प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक नया संभाग और तीन नए जिले बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद मध्यप्रदेश में अब 11 संभाग और 58 जिले हो जाएंगे।

यह होगी नई व्यवस्था –

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा निमाड़ को नया संभाग बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। यह खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा जिले को मिलाकर बनाया जाएगा। इसके साथ ही तीन नए जिलों का गठन किया जा रहा है। इसमें पिपरिया को नर्मदापुरम से अलग कर नया जिला बनाया जाएगा। वहीं सागर से अलग कर बीना भी नए जिले के रूप में आकार लेगा। इसी प्रकार तीसरा नया जिला विदिशा के सिरोंज कोभी नया जिला बनाया जाएगा।

यह परिवर्तन भी होंगे –

शासन द्वारा लिए जा रहे निर्णय अनुसार धार का पीथमपुर इंदौर में, रायसेन का सांची विदिशा में तथा सीहोर जिले की बुधनी तहसील तथा जबलपुर संभाग का नरसिंहपुर जिला नर्मदापुरम में शामिल किया जाएगा।

सतना की चित्रकूट बनेगी नई तहसील।
बैतूल का मुलताई होगा पांढुर्णा में शामिल।
धार जिले का कुक्षी होगा बड़वानी जिले में तथा जबलपुर संभाग का नरसिंहपुर नर्मदापुरम में शामिल होगा। इसी प्रकार जबलपुर का डिंडोरी जिला शहडोल संभाग में शामिल किया जाएगा। इस तरह जिलों और संभागों की सीमाएं एक बार फिर नए सिरे से तय की जाएंगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.