May 21, 2026 |

#अजाक्स : दलित महिला से अभद्रता के आरोपी कांस्टेबल पर कड़ी कार्रवाई हो – निराला

जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

हरदा सिटी पुलिस थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल शिवशंकर चौरे द्वारा दलित पीड़िता के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने बाद विभाग ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर कायम की। मगर इसमें लेट-लतीफी होने और कड़ी कार्रवाई न होने से नाराज जिला अजाक्स संगठन ने गुरूवार शाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस के विभागीय अधिकारियों के समक्ष जमकर अपना आक्रोश जताया।

कांस्टेबल पर आरोप –

अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कांस्टेबल शिवशंकर चौरे ने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला को धमका कर अशोभनीय संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने पीड़िता को धमकी दी कि मेरी बात नहीं मानी तो मैं तेरे पति को किसी झूठे केस में फंसा कर नौकरी से हटवा दूंगा। पीड़िता दो महीने तक न्याय के लिए भटकी मगर थाने में शिकायत दर्ज नहीं की। हार-हार कर पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, उसके बाद भी रिपोर्ट दो दिनों तक नहीं लिखी गई।

अजाक्स की मांग –

अजाक्स ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सिर्फ एफआईआर होना पर्याप्त नहीं है उसे जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। उसके बाहर रहने से पीड़िता के साथ कोई घटना होने की आशंका है।

अजाक्स ने कहा कि पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ द्वारा सरपंच के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। वहीं जनपद पंचायत सीईओ के बारे में कहा कि जाति प्रमाण पत्र लेकर नौकरी लग गई है मैं 3 दिन में हटवा दूंगा। इससे लगता है कि जिले में दलितों के साथ ऐसे अपमानजनक बर्ताव होते रहते हैं।

श्रीमती निराला ने मांग की कि पीड़िता के दोषी को सजा दी जाए एवं सीओ जनपद पंचायत से इस प्रकार का शब्द बोलने वाले एसडीओ पीडब्ल्यूडी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

यह ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती निराला के साथ जिला उपाध्यक्ष बलराम अहाके, जिला महासचिव ज्योति परते, जीडी दुधे सहित अजाक्स के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.