May 26, 2026 |

#कृषि विज्ञान केन्द्र : कृषि वैज्ञानिकों को 4 माह से वेतन नहीं मिला

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने की हड़ताल 

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन एवं अन्य राशि का भुगतान नहीं किया। इस कारण वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा।

चार दशक बाद सेवा शर्तों में बदलाव –

बुधवार को राष्ट्रीय फोरम के आव्हान पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के कृषिमंत्री को इस बारे में शीघ्र ही कोई निर्णय लेकर समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रों के कार्मिकों की सेवाशर्तों में अचानक बदलाव किया गया है। जबकि इन केन्द्रों में अधिकांश कार्मिक लगभग 40 साल से अधिक की सेवाएं दे चुके हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.