May 27, 2026 |

#हेल्थ : सिराली अस्पताल में स्टाफ की कमी न रहे – विधायक

टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने सीएमएचओ से कहा

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, सिराली।

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित  रोगी कल्याण समिति की बैठक में क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह मकड़ाई शामिल हुए। बैठक के दौरान श्री शाह ने शासकीय अस्पताल के रिकॉर्ड का अवलोकन किया तो यहां डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी की जानकारी मिली।

इसे देखते हुए श्री शाह ने तत्काल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एचपी सिंह से संपर्क कर अस्पताल में डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी को दूर करने को कहा। इस दौरान उनके साथ में खिरकिया जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानू दशरथ सिंह पटेल, एसडीएम अशोक कुमार डहरिया, जनपद पंचायत सीईओ श्री इवने, डॉ.चौधरी, वरिष्ठ नगरवासी पूनम चंद भायरे, दशरथ पटेल, रमेश मालवीय, नारायण पटेल उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.