
हृदयभूमि, हरदा।
जिला अजाक्स द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके पश्चात अजाक्स कार्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अजाक्स अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने की। इस मौके पर श्रीमती निराला ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही समाज में व्याप्त असमानता खत्म करने का सबसे बड़ा साधन है। हमें बाबा साहब के बताए सदमार्ग पर चलना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और संविधान में वर्णित समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए बाबा साहब के योगदान को रेखांकित किया।
अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने कहा कि आज की नई पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के संघर्ष और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व और सामाजिक न्याय के प्रयासों पर जोर दिया।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र शाह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमनारायण इवने ने शिक्षा को हर वर्ग तक पहुँचाने पर जोर दिया।
उपाध्यक्ष कैलाश बामने ने कहा कि बाबा साहेब का परिनिर्वाण हमें उनके योगदान को याद करने और उनके सपनो का भारत बनाने की प्रेरणा देता हैं। महासचिव सुभाष मसकोले ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए शासन की विशेष सहायता योजनाओं और शिक्षा प्रोत्साहन की बात कही। कार्यक्रम में ज्योति परते, जिला एससी/एसटी परिषद की अध्यक्ष अनीता दमाडे, जयस जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया, अजाक्स महासचिव वेलसिंह मेहता, हीरालाल चौहान, कैलाश बिलारे, कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, निर्भय दास दूधे, पंचम ऊईके, ब्लाक अध्यक्ष हरदा रामचंद्र अहिरवार, टीआर चोरे टिमरनी, फूलसिंह उईके हंडिया, अजय भदौरिया, कैलाश बामने, ओपी देवहरे ने भी बाबा साहब के जीवनमूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में राजेश धुर्वे, राहुल दमाडे, कमलेश लौंगरे, लक्ष्मीनारायण मंडराई, पूजा करोची, नीलम सिलारे, गरिमा काजले, रजनी कलमे, प्रियांशी इवने सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों, स्थानीय समाजसेवी, शिक्षाविद ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष मसकोले ने किया।