April 23, 2026 |

# रोजगार मेला : 12 दिसंबर को आईटीआई में आएंगी नामी कंपनी

तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में मिलेगा रोजगार

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा।

शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 12 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

तकनीकी-गैर तकनीकी क्षेत्र में रोजगार- 

मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है।

दस्तावेज साथ लाएं-

जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights