#दुर्घटना : ट्रॉले सहित नाले में गिरा ट्रेक्टर, राहगीरों ने चालक बचाई
असंतुलित होने के कारण गिरा खाली ट्रेक्टर ट्राला

हृदयभूमि प्रतिनिधि, मसनगांव।
गत दिवस ग्राम में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होते-होते से बच गई। गनीमत यह रही कि ट्रॉले सहित नाले में गिरा ट्रेक्टर देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने चालक की जान बचा ली।
कहां हुई दुर्घटना-
जानकारी के अनुसार ग्राम के नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर हरदा से खिरकिया की ओर जा रहा एक ट्रेक्टर-ट्राला गांगला रास्ते के पास नाले में गिर गया। इसमें वाहन चालक ट्रैक्टर में दब गया था, मगर सड़क पर गुजर रहे राहगीरों की होशियारी और मदद से चालक को बाहर निकाल लिया। गनीमत यह रही कि चालक को मामूली चोटें ही आईं। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आई मोटरसाइकल भी नाले में गिर गई थी।
कैसे हुई दुर्घटना-
यह घटना करीब रात 9 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक खाली ट्राला हरदा से खिरकिया की ओर जा रहा था। जो माल खाली कर ट्रैक्टर अपने गांव की ओर जा रहा था। इस बीच गांगला के पास वाहन अनियंत्रित होकर नाले मे पलट गया। इस घटना के मौके पर सडक के पास खड़ी एक बाईक को भी चपेट ले लिया।
डाॅयल 100 ने की मदद-
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों ने भी तुरंत मदद कर चालक को बाहर निकाल हरदा जिला अस्पताल पहुंचाया।