
हृदयभूमि, हरदा।
ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा धर्म एवं संस्कृति रक्षा के महाअभियान अंतर्गत वर्ष की अंतिम संध्या में ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व श्रद्धा व्यक्त करने तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए श्री हनुमंत शक्ति जागरण का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि समाज विगत दो वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी सनातनी बंधु अपने निकट स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
इस वर्ष भी जिले के युवाओ, महिलाओ, वारिष्टों मे जोश देखने को मिल रहा है। इस साल मंदिरो में खीर की प्रसादी की व्यवस्था भी कुछ मंदिर समितियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह तृतीय वर्ष है और विगत दो वर्षों से सभी सनातनी बंधुओं द्वारा ठीक 7 बजे हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ किया जाता है।
संगठन ने सभी सनातनी बंधुओं से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर मंगलवार को शाम ठीक 7 बजे से नजदीक स्थित मंदिर में हो रहे इस महापाठ में सहभागी बनकर अपना जीवन धन्य करें।
