June 10, 2026 |

#पास्ता निर्माण यूनिट लगाकर कर रहे अच्छी कमाई

उद्यानिकी विभाग की योजना से उठाया लाभ

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा/

उद्यानिकी विभाग की ‘‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’’ के तहत हरदा जिले के टिमरनी निवासी अर्जुन सिंह राजपूत ने पास्ता निर्माण यूनिट स्थापित की। अर्जुन ने बताया कि इसके लिये उसे 1.98 लाख रूपये की मदद उद्यानिकी विभाग से मिली है। अर्जुन ने बताया कि वह मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50 क्विंटल पास्ता तैयार कर लेता है और इसे बाजार में विक्रय करता है। अर्जुन ने बताया कि उसने अपने सहयोग के लिये 2 कर्मचारी भी पास्ता निर्माण यूनिट में लगा रखे है। इस व्यवसाय से अर्जुन को हर माह 40 से 50 हजार रूपये की शुद्ध आय नियमित रूप से होने लगी है, जिससे उसके परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह हो जाता है। अर्जुन व उसका परिवार अब बहुत खुश है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.