June 10, 2026 |

हरदा जिले की क्रिकेट टीम का चयन आज

उम्र संबंधी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आज 11 बजे से अंडर 22 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर हरदा की जिला क्रिकेट टीम का चुनाव किया जाएगा। 

एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी समय पर ट्रायल में भाग लेने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार काॅर्ड, अंक सूची की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने आयु सीमा के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2002 है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में चयनित टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट मे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.