April 22, 2026 |

दिव्यांगों व वृद्धजनों के लिये हरदा में शिविर आज

हितग्राहियों को नि:शुल्क सहायक यंत्र मिलेंगे

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा/

भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की एडिप एवं वयोश्री योजना तहत जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिये विकासखण्ड स्तर पर सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत हरदा में 17 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। उप संचालक कमलेश सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

इस शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोट्रेड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन व ब्लाइन्ड स्टिक आदि के लिये चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार शिविर में वृद्धजनों को छड़ी कोहिनी बैसाखी, वाकर, ट्राईपॉड, क्वाडपॉड, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं चश्में के लिये चिन्हित किया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights