April 30, 2026 |

#सोशल इवेंट : बसंत पंचमी पर रहटगांव में होंगे गौर समाज के सामूहिक विवाह

होगा 48 वां सामूहिक विवाह, 7 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Hriday Bhoomi 24

मदन गौर, हरदा।

जिले की तहसील रहटगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर बुन्देलखण्डी क्षत्रिय कुर्मी गौर समाज द्वारा 48वाँ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन  माता मंदिर के प्रांगण में 3 फरवरी को संम्पन होगा। समाज के सचिव राजनारायण गौर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहित्य सृजन, समाज सेवा, सामूहिक विवाह सम्मेलन, शिक्षा, नशा मुक्ति, मंदिर व धर्मशाला निर्माण, पर्यावरण संवर्धन, जल संरक्षण, सामाजिक एकता और अखंडता, समाज को जागरुक करने आदि कार्यों में सक्रिय सहयोग दे रहे समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights