April 22, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 31 जनवरी का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग 🗓️

शुक्रवार, ३१ जनवरी २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०७:१७
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १७:५२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०९:२५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २०:२०
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: माघ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: द्वितीया (२०:१५ तक)
🔸 नक्षत्र: श्रवण
🔸 योग: शुभ (१२:२३ तक)
🔸 करण: बालव, कौलव

॥ गोचर ग्रह ॥

🌖🌗🌖🌗

🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 धनु
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुम्भ
🔹 शनि: 🌟 कुम्भ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲

✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
✅ विजय मुहूर्त: १४:१४ से १४:५९
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:४३ से १८:१०

⚠️ राहुकाल: ११:०० से १२:३०
⚠️ यमगंड काल: ०८:३० से १०:००

〰️〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है, उनका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसके लिए उनको काफी मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आपके काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे, जिससे आपको हैरानी भी होगी. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. बिजनेस में भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय तक लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है.

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप यदि पार्टनरशिप करेंगे, तो उससे आपको कोई नुकसान अवश्य होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा. आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी.

मिथुन💏 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में टेंशन बनी रहेगी. आपका किसी बेवजह के काम से नुकसान हो सकता है. परिवार में लोगों को मनवाने व्यवहार से आपको समस्या होगी. आप किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है.

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा. आपने यदि किसी से कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आपको कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है.

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज खुशनुमा रहने वाला है. आपको किसी बड़े निवेश को समझ कर करना होगा. सामाजिक लोगों के प्रयास रंग लाएंगे. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयास में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. संतान की तरक्की होने से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है. आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है. आपकी सेहत आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा. आपका कोई काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं.

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है. परिवार में संपत्ति संबंधित विवाद में आप चुप लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा. आपका कोई लड़ाई झगड़ा परेशानी में डाल सकता है, इसलिए आपको कोई लेनदेन पूरी लिखा-पढ़ी करके करना ही बेहतर रहेगा.

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदायक रहने वाला है. आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी. यदि आपके कुछ जरूरी कागजात लटके हुए थे, तो वह पूरे हो सकते हैं. आपको किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी.

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है. प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस में आप कोई उलटफेर ना करें, नहीं तो उससे कोई नुकसान हो सकता है. आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी. आपको अपने पिताजी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदायक रहने वाला है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. आपको अपनी संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी. आप किसी को धन उधार देने से बचें. आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. आपको कहीं घूमने-फिरने जाने का मौका मिलेगा.

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा व कोई निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें, क्योंकि उसमें उनसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है. परिवार में चल रहे आपसी वाद-विवाद को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको किसी दूसरे से मन की बात शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿

🔹 मेष – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ चने का भोग लगाएं।
🔹 वृषभ – शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद मिठाई का दान करें।
🔹 मिथुन – गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग का दान करें।
🔹 कर्क – माँ दुर्गा की आराधना करें और चावल का दान करें।
🔹 सिंह – सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
🔹 कन्या – भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
🔹 तुला – माँ लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और कन्याओं को मीठा खिलाएं।
🔹 वृश्चिक – हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और मसूर की दाल का दान करें।
🔹 धनु – पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और केले का दान करें।
🔹 मकर – शनि देव को तेल अर्पित करें और काले तिल का दान करें।
🔹 कुंभ – भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और नीले वस्त्र दान करें।
🔹 मीन – भगवान विष्णु का स्मरण करें और बेसन के लड्डू का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔱 आज के विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए) 🔱

1️⃣ श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें – भगवान विष्णु की आराधना करें और पीले फूल अर्पित करें। यह उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाएगा।

2️⃣ शनिवार को काले तिल का दान करें – किसी गरीब को काले तिल, उड़द की दाल या तेल का दान करें। यह उपाय शनि दोष से राहत देगा और सफलता दिलाएगा।

3️⃣ गाय को हरा चारा खिलाएं – सुबह गाय को हरा चारा या गुड़-रोटी खिलाएं। यह उपाय पितृ दोष को शांत करेगा और पारिवारिक सुख-शांति बढ़ाएगा।

आपका दिन मंगलमय हो, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। 🚩🙏
💐 जय श्री राम! 💐


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights