#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 2 फरवरी का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
————————————————
🗓️ आज का पंचांग 🗓️
रविवार, ०२ फ़रवरी २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १७:५३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १०:३५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २१:३०
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: माघ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: चतुर्थी (२२:१० तक)
🔸 नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
🔸 योग: सुकर्मा (१०:४५ तक)
🔸 करण: बव, बालव
———————————————-
॥ गोचर ग्रह ॥
🌖🌗🌖🌗
🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 मकर
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुम्भ
🔹 शनि: 🌟 कुम्भ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या
—————————————————
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲
✅ अभिजित मुहूर्त: १२:११ से १२:५६
✅ विजय मुहूर्त: १४:१३ से १४:५८
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:४२ से १८:०९
⚠️ राहुकाल: ०९:०० से १०:३०
⚠️ यमगंड काल: १३:३० से १५:०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगे जिससे माँ की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करें. वर्कस्पेस पर काम को निपटाने के लिए काम को जल्दी करना होगा, लेकिन याद रखें काम जल्दी करने के चक्कर में गलती की बिलकुल भी गुंजाइश न रहें. जो व्यापारी आर्डर लेकर माल स्पलाई का काम करते हैं, स्पलाई समय पर न कर पाने के कारण वह तनाव में रह सकते हैं. नई पीढ़ी सिर्फ अपने काम से काम रखें, दूसरों के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें वरना प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है. काम करने वाली महिलाएं कार्य को लेकर व्यस्त दिखेगी, लेकिन एक निगाह बच्चों पर भी रखनी चाहिए, उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. प्रेगनेंट लेडीज खानपान को लेकर सतर्क रहें साथ ही डॉक्टर से रुटीन चेक-अप कराती रहें क्योंकि अचानक हेल्थ में गिरावट की आशंका है.
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त करेंगे मदद. वासी, प्रीति और सुनफा योग के बनने से जॉब से जुड़े लोगों के लिए बदलाव का समय है, यदि वह इस समय सक्रिय होकर नई नौकरी की तलाश करेंगे तो निश्चय ही उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी. बिजनेसमैन प्रॉपटी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. प्रॉपटी में निवेश करने से उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. वीकेंड पर स्टूडेंट्स के ऊपर से पढ़ाई का बोझ कुछ कम होता नजर आ रहा है. टेस्ट खत्म होने से वह कुछ चैन की सांस ले पाएंगे. कामकाजी औरतें घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें, यदि संभव हो तो घर की वस्तुओं का स्थान परिवर्तन कर सकती हैं. रोगों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए सेहत को लेकर डरने की कोई बात नहीं है.
मिथुन💏 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. वर्कस्पेस पर ईमानदारी के साथ सभी कार्य पूरे करने होंगे. वासी और सुनफा योग के बनने से वीकेंड पर होटल, मोटल और रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े बिजनेसमैन भोजन के स्वाद और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे जिससे आपके बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा. जो स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की चाह रख रहें है उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होने पर उसमें शामिल होने का सपरिवार निमंत्रण मिल सकता है. गले से संबंधित टॉन्सिल जैसी दिक्कत हो सकती हैं इसलिए ठंडी व खट्टी चीजों का परहेज करें.
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढे़गा आत्म-सम्मान. वीकेंड पर ऑफिस के किसी भी प्रोजेक्ट को दूसरों के भरोसे न छोड़ें. जिस जिम्मेदारी को आपने लिया है उसे स्वयं ही पूरा करने की कोशिश करें. बिजनेस के लिए किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी कर्ज ले रखा है तो उसे चुकाने का समय आ गया है. स्टूडेंट्स के टॉरगेट पूरे होने पर उनका दिन प्रसन्नता और उल्लास से भरा रहेगा. खुशियां मनाने के साथ ही भगवान को धन्यवाद कहें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं. हल्का खाना व तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं.
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढे़गे खर्च रहे सावधान. वर्कस्पेस पर कार्य को लेकर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन न करें, गलतियां अधिक होने पर बॉस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेसमैन को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी माल को भेजने या मंगाने से पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. स्टूडेंट्स का मन कुछ अशांत रहने वाला है, इसलिए भगवान का स्मरण करते रहें और यदि जाप आदि करते हैं तो उसे बढ़ा दें. नकारात्मक ग्रह कलह पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी दिखाते हुए वाद-विवाद की स्थिति पैदा न करें और शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें. आर्थिक प्लानिंग से परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश करें, अपने साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को भी सेविंग करने की सलाह दें. अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें.
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडे़ भाई से मिलेगी खुशखबरी. वर्कस्पेस पर सहकर्मी के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा. बिजनेसमैन के लिए आय के साथ-साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें. स्टूडेंट्स मन की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ-साथ कोई धार्मिक ग्रंथ भी पढ़ सकते हैं जिससे की मन को शांति मिलेगी. परिवार के किसी सदस्य आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनके साथ समस्या को सांझा जरूर करें. सेहत के मामले में जो लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं का सेवन करते हैं वह दवाओं को समय से लेना न भूलें.
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे राजनीति में हो सकती है उन्नति. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो वह कामकाज के लिए सहकर्मी की मदद करते नजर आएंगे. बिजनेसमैन जितना हो सके उधार लेने से बचें क्योंकि उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है. जरूरी होने पर सोच-समझकर ही लें. पढ़ाई मे आ रही मुसीबत से बाहर निकलने के लिए स्टूडेंट्स को सजग होकर प्रयास करने होंगे, इसके अलावा वह अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं. लाभ देख कर खर्च कतई न करें, लेकिन जरूरी होने पर अवश्य करें, आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है. धूल-मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करें, निकले भी तो मास्क पहनकर ही निकले अन्यथा एलर्जी की समस्या हो सकती है.
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. वर्कस्पेस पर इधर-उधर की बातों की जगह जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस की उन्नति के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ धन निवेश की प्लैनिंग बना सकते हैं. उनकी बनाई गई प्लैनिंग से बिजनेस में तेजी की रफ्तार देखने को मिल सकती है. नई पीढ़ी का मन अशांत हो सकता है इसलिए अपना अधिकतर समय महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं और उसमें ध्यान दें. किसी जरूरतमंद परिवार को भोजन की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें, उम्मीद लेकर आए इंसान को खाली हाथ न लौटाएं. सेहत को लेकर सजग रहें हेल्थ की वजह से मुंह और गले से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्यां. ऑफिस के छूटे हुए काम को सबसे पहले पूरा कर लीजिए. अन्यथा विरोधी आपके इस आलस्य का आपके विरूद्ध हथियार बना सकते है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं. डाटा मेनेजमेंट बिजनेस करने वाले लोग सजग रहें और अपना डाटा सेव करते चलें क्योंकि डाटा खोने की आशंका है. नियम और कानून की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय उपयुक्त चल रहा है. बात करें परिवार की तो आप अपने कर्तव्यों को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें इसलिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें. सेहत के मामले में यदि नशे का सेवन करते हैं सचेत हो जाएं मुंह और गले से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं.
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. वर्कस्पेस पर बेटर परफॉरमेंस पर बॉस की सराहना मिलेगी, इसी तरह अच्छा काम करते रहें. पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को अच्छे लाभ के होने की संभावना बन रहीं है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ हमेशा तालमेल बनाकर चलें. साथ ही अगर आप बिजनेस का विस्तार करने की प्लैनिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करें. नई पीढ़ी को घनिष्ठ रिश्तों के महत्व को समझना होगा साथ ही उनका आदर भी करना होगा. फैमली में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नही है, यदि जरूरी नहीं हो तो इस समय किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें क्योंकि लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है.
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. वर्कस्पेस पर एक दूसरे की काम करने में मदद करें, जिससे दोस्ती का रिश्ता यूं ही मजबूत बना रहें. सोने और चांदी के दाम में वृद्धि होने के कारण सुनार को भारी मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. खिलाड़ी का छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड कुछ ज्यादा ही खराब होने की आशंका है, खुश रहने का प्रयास करें. ऑफिस के कामों के साथ-साथ आपकी कुछ जिम्मेदारी घर के बच्चों की तरफ भी बनती है इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान दें और उन्हे अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें. वीकेंड पर हेल्थ को लेकर ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को और सतर्कता बरतनी होगी.
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे संतान से सुख मिलेगा. वर्कस्पेस के अधिकतर जरुरी काम की लिस्ट रेडी करके, उस लिस्ट के अनुसार ही काम करना चाहिए. कंटेंट, मीडिया और प्रोडक्शन बिजनेसमैन अपना डाटा सेफ करते चलें, क्योंकि जरुरी डाटा और कंटेंट को नुकसान हो सकता है. स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर ढील न बरतें, अभी की लापरवाही बाद में बहुत भारी पड़ सकती है. वीकेंड पर कोई भी फैसला लेते समय परिवार वालों की इच्छाओं का मान जरूर रखें, जिसमें सभी की खुशी छिपी हो. सेहत के मामले में बिजली का काम करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने ही हाथों में है.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
🔹 मेष – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ चने का भोग लगाएं।
🔹 वृषभ – घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और केसर का छिड़काव करें, लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी।
🔹 मिथुन – गाय को हरी घास खिलाएं और बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें।
🔹 कर्क – शिवलिंग पर जल अर्पित करें और चावल का दान करें।
🔹 सिंह – सूर्य देव को जल चढ़ाएं और गुड़ व गेहूं का दान करें।
🔹 कन्या – किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
🔹 तुला – घर में कपूर जलाकर वातावरण शुद्ध करें और भगवान विष्णु की आराधना करें।
🔹 वृश्चिक – मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
🔹 धनु – पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें और केले के पेड़ की पूजा करें।
🔹 मकर – शनिदेव के मंदिर जाकर तिल का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंद को काले तिल दान करें।
🔹 कुंभ – सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।
🔹 मीन – किसी गरीब को मीठा भोजन कराएं और भगवान कृष्ण को माखन मिश्री अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔱 आज के विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए) 🔱
1️⃣ सूर्य देव को अर्घ्य दें – सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ी सी शक्कर मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता मिलेगी।
2️⃣ श्री हनुमान जी की पूजा करें – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चने का भोग लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और कार्यों में बाधाएं समाप्त होंगी।
3️⃣ जरूरतमंद को अन्न और वस्त्र दान करें – किसी गरीब व्यक्ति को भोजन और वस्त्र दान करें, इससे पितृदोष शांत होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💐 जय श्री राम! 💐
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता बनी रहे। 🚩🙏
राम जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे!
