# धर्म : आज आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि दिवस मनाया जाएगा
घंटाघर चौक पर शाम के समय सामूहिक महाआरती होगी

हृदयभूमि, हरदा।
जिले के सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा गुरु गुण अनुवाद महोत्सव जैन समाज मनाकर अपने गुरु को याद किया जाएगा। इस दौरान शाम के समय स्थानीय घंटाघर चौक में सामूहिक महाआरती का भी आयोजन में किया जाएगा।
सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा कल 6 फरवरी 2025 को आध्यात्मिक गुरु संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ज्ञात रहे कि आज के ही दिन दिगंबर जैन समाज के आध्यात्मिक गुरू आचार्य विद्यासागर महाराज ने परम समाधि ली थी।
गुरू गुण अनुवाद महोत्सव मनेगा –
सकल दिगंबर जैन समाज हरदा द्वारा गुरु गुण अनुवाद महोत्सव मनाकर अपने गुरु के प्रति विनयांजलि देगा। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। इस मौके पर समाज द्वारा कई धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
कठिन तप और त्याग किया था-
आचार्य विद्यासागर महाराज ने आजीवन अपने तप, त्याग और धर्म के प्रचार-प्रसार से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके इस समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम उनकी स्मृतियों को समर्पित होगा।
