बायपास चौराहे का नामकरण आचार्य विद्यासागर के नाम करने की मांग
'लोकसंत आचार्य विद्यासागर चौक' नामकरण का सुझाव
हृदयभूमि, हरदा।
स्थानीय जैन समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बायपास चौराहे का नामकरण आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से लोक संत आचार्य श्री विद्यासागर चौक करने का अनुरोध किया। यह ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को सौंपा गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, व्यापारी संघ के सरगम जैन, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती साधना सुरेंद्र जैन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलचंद जैन, आकाश जैन, विशाल जैन, वैभव जैन, नीलेश अजमेरा, विनोद अजमेर, मनीष अजमेर, प्रकाश जैन, राहुल गंगवाल, राजीव जैन, सचिन सिंघई एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।