May 26, 2026 |

#देश : आप्रवासी भारतीयों को जंजीर से बांधकर भेजना निंदनीय

कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

हाल ही में अप्रवासी भारतीयों को अपराधियों की भांति जंजीरों में बांधकर भारत भेजा गया, जो न केवल अमानवीय है, बल्कि भारत की संप्रभुता, गरिमा और नागरिक अधिकारों के विरुद्ध भी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर आज विधायक आर.के. दोगने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोकसभा में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

विधायक आर.के. दोगने ने कहा:

यह घटना भारत के सम्मान और नागरिकों के अधिकारों का अपमान है। सरकार को इस पर कठोर कदम उठाने चाहिए और अमेरिका से आधिकारिक रूप से माफी की मांग करनी चाहिए। हम इस अन्याय के खिलाफ संसद में आवाज उठाने की मांग करते हैं।”

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा:

“आज हम सभी कांग्रेसजन कलेक्टर कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए हैं ज्ञापन देने के लिए। यह घटना न केवल अप्रवासी भारतीयों के लिए, बल्कि पूरे देश का अपमान है। हमें एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार न हो।”

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

1. लोकसभा में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया जाए।

2. विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित देश से आधिकारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई जाए।

3. अप्रवासी भारतीयों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त नीति अपनाई जाए।

4. अमेरिकी राष्ट्रपति इस घटना के लिए भारत से माफी मांगे।

विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की-

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए-“विदेश मंत्री इस्तीफा दो, मोदी हाय-हाय, प्रधानमंत्री इस्तीफा दो” और “अमेरिका की तानाशाही नहीं चलेगी” आदि नारे लगाए।

इस दौरान वरिष्ठ पार्षद अहद खान, गोविंद व्यास, योगेश चौहान, संजय जैन, राकेश सूरमा, इस्माइल खान, गगन अग्रवाल, सुनील गीते, मुकेश कालीराणा, मोहम्मद इस्माइल, मुस्तकीम कुरैशी, महेश राठौर, सोहेल खान, अनिल सूरमा, असलम पठान, कैलाश पटेल, मोहम्मद सुलेमान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.