May 1, 2026 |

#मध्यप्रदेश : कल मिलेगी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तीसरी किश्त

10 फरवरी सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा/

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 1 वर्ष में किसानों को 3 समान किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। योजना में इस वर्ष की तृतीय किश्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी सोमवार को देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में किया जाएगा।
  कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जावे। पंचायत स्तर पर प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

जिले के सभी हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents का प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights