May 1, 2026 |

#खेल : क्रिकेट में प्रदेश के तेज गेंदबाजों की तलाश

4 एवं 5 मार्च को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा ट्रायल

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

मध्यप्रदेश के क्रिकेट जगत में प्रदेश से पुरुष वर्ग के युवा तेज गेंदबाजों का ओपन ट्रायल इस माह इंदौर के होल्कर स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें आयु संबंधी समुचित दस्तावेजों के साथ 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

कब होगा ट्रायल – 

जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा प्रदेश से तेज गेंदबाजों की तलाश करने के लिए युवा खिलाड़ियों का ट्रायल मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 से 22 वर्ष तक आयु के युवा खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। ऐसे सभी युवा जिनका जन्म 1 सितंबर 2002 को या इसके बाद तथा 1 मार्च 2006 के पहले हुआ है, इसमें भाग ले सकते हैं।

संभागों के ट्रायल का शेड्यूल –
जानकारी के अनुसार 4 मार्च को प्रातः 9 बजे इन्दौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के तेज गेंदबाज खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे से सागर एवं नर्मदापुरम संभाग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसी तरह 5 मार्च को प्रातः 9 बजे प्रातः 9.30 बजे से ग्वालियर एवं चम्बल संभाग तथा इसी दिन दोपहर 12 बजे से रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

स्वयं के व्यय से शामिल होंगे अभ्यर्थी – 

श्री गोस्वामी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। इस ट्रायल के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा खिलाड़ियों को प्रवास, खानपान एवं आवास हेतु कोई भत्ता/ सुविधा नहीं दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रायल में चयनित तेज गेंदबाजों को विशेष प्रशिक्षण देकर तराशा जाएगा। इससे उन्हें खेल जगत में आगे तरक्की के मौके मिलेंगे। 

#क्रिकेट में नए तेज गेंदबाजों की तलाश 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights