
हृदयभूमि, टिमरनी।
क्षेत्र में माचक से जुड़े किसानों में नहर शुरू होने को लेकर चिंता विद्यमान है। इस समस्या को लेकर अनेक किसानों ने विधायक अभिजीत शाह को अवगत कराया। विधायक श्री शाह ने समस्या को गंभीरता से लेकरनहर विभाग के एसडीओ और ठेकेदार के साथ माचक उपनहर के 0 प्वाइंट पहुंचकर काम का निरीकण किया। उन्होंने जितना भी काम है वह 2 दिवस के अंदर उसे पूर्ण कर नहर में पानी छोड़ने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
