April 30, 2026 |

#पुलिस : अमले को नवीन आपराधिक अधिनियम का प्रशिक्षण दिया

ई-साक्ष्य, आनलाईन समन्स वारंट तामीली की जानकारी दी

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे व एएसपी आरडी प्रजापति के मार्गदर्शन में पुलिस बल को नवीन आपराधिक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य, ई-रक्षक, आनलाईन समन्स, वारंट तामीली संबंधी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में विभिन्न चरणों में सभी अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गत दिवस हुए प्रशिक्षण में टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया, एडीपीओ जतिन दुबे एवं प्रधान आरक्षक त्रिवेंद्र तोमर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights