April 30, 2026 |

#पैंशनर्स : केंद्रीय वित्त सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

आठवें वेतनमान के लाभ से वंचित ओल्ड पैंशनर्स

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई हरदा द्वारा मंगलवार को केंद्रीय वित्त सचिव के नाम आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर, जिला अध्यक्ष पीसी पोरते के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को भी आठवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की गई। इस ज्ञापन का वाचन जिला सचिव जीआर गौर ने किया।

ज्ञात हो कि यह ज्ञापन 1 जनवरी 2025 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ न दिए जाने की घोषणा के विरोध में दिया गया है। इसमें मांग की गई कि यह केंद्र सरकार का निर्णय सेवानिवृत कर्मचारी विरोधी है। इसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन हरदा के संभागीय उपाध्यक्ष एनपी गौर, संभागीय सचिव रमेश ममर्कोले मर्सकोले, जिला कोषाध्यक्ष हरिराम मंडराई, जिला मीडिया प्रभारी बीएल गुर्जर, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र बांके, ए. सैयद अली, मोहन पाटिल, जेएस बारिवा, जीपी धनगर, युसूफ मंसूरी, जगन्नाथ चौहान आदि उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights