April 21, 2026 |

# जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 11 जून का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️

🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, ११ जून २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १६:०५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०२:५५ (१२ जून को)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: ज्येष्ठ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: पूर्णिमा
🔸 नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
🔸 योग: सिद्धि
🔸 करण: बव

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 गोचर ग्रह 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५५ से १२:४८ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५९ से १९:२२ तक

⚠️ राहुकाल: १२:०० से १३:३० तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:३० से ०९:०० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- अपने निजी मामलों से जुड़े कोई भी फैसले लेते समय सभी पहलुओं पर ठीक तरह से सोच विचार कर लें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में आपका खास प्रयास रहेगा और आप काफी हद तक इन कामों में सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- बेकार के घूमने फिरने और मौज मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें। यह अच्छा समय है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। उन्हें सही देखभाल की आवश्यकता है।
करियर- व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। साथियों और कर्मचारियों की सहायता से आवश्यकतानुसार काम चलते रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने काम समय पर पूरे कर लें, नहीं तो अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- घर के मामलों में ज्यादा दखल न दें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक विचारों के कारण मन परेशान रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- वृष राशि के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है कि आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावनाएं रहेंगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग और मदद करना आपके मान सम्मान को और ज्यादा बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में अधिक ध्यान लगेगा। बदलाव से जुड़े कामों पर विचार होगा।
नेगेटिव- अपने कामों में ही व्यस्त रहें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, नहीं तो बिना वजह आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने में संकोच न करें।
करियर- व्यापार में किसी कर्मचारी की गलती से कोई समस्या आ सकती है। लेकिन गुस्से की जगह शांति से समस्याओं को सुलझाएं और अपनी उपस्थिति जरूरी रखें। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में चल रहे झगड़े खत्म होंगे।
लव- पति पत्नी के प्रयास से घर में सुखद माहौल रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ के कारण मांसपेशियों और गर्दन का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय अपने आराम और शांति के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव- आज रचनात्मक कामों में अच्छा समय बीतेगा। कोई भी समस्या आने पर आप घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। धार्मिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी। युवाओं की कोई निजी समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव- सावधान रहें, दोपहर के बाद कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छी बातचीत में भी कुछ समय जरूर बिताएं।
करियर- व्यापार की व्यवस्था और काम करने का तरीका बेहतर बना रहेगा। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऑफिस के काम करने के तरीके में अच्छा बदलाव आएगा, लेकिन ग्राहकों के साथ बहस करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ परिवार का मिलना जुलना सबको खुशी और नई ऊर्जा देगा।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान महसूस होगी। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- फायदेमंद ग्रहों की स्थिति है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करना और उन्हें पूरा करने के लिए अच्छा समय है। किसी नई योजना को शुरू करने में खूब मेहनत करें। सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। राजनीतिक गतिविधियों में गलत स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है, नहीं तो इस वजह से आपका मान सम्मान भी खराब होगा।
करियर- व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। रिस्क वाले कामों में बहुत अधिक पैसा और समय बर्बाद न करें। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी।
लव- पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। घर की व्यवस्था भी आरामदायक रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव के कारण सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- आपका योजना बनाकर अपने विचारों और कामों को ठीक रखना अपने लक्ष्य को पाने में मददगार होगा। आप अपनी समझदारी के बल पर कुछ ऐसे अच्छे नतीजे पाएंगे जिससे रिश्तेदारों के बीच और घर परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का उधार या लेनदेन करने से बचें। इससे तनाव और नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी बहस में उलझने से मामला बढ़ सकता है, जिस वजह से मन कुछ दुखी ही रहेगा। बेहतर होगा कि खुद को अपने कामों में ही व्यस्त रखें।
करियर- अपने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान दें क्योंकि उनके द्वारा अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। साझेदारी के व्यापार में आपसी तालमेल होने से अच्छा फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य पाने में रुकावटें आएंगी।
लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें और अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाना जरूरी है। मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- किसी सम्मेलन या कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा और आपका सम्मान के साथ स्वागत होगा। भाइयों या करीबी रिश्तेदार के साथ कुछ फायदेमंद योजनाओं पर बातचीत होगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
नेगेटिव- किसी गलतफहमी के कारण पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी क्षमता से अधिक उधार न लें। इस समय संतान को भी सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उनकी समस्याओं को हल करने में अपना सहयोग दें।
करियर- व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा। मशीनरी और नई तकनीक आदि का इस्तेमाल सफल रहेगा। रुके हुए कोर्ट केस से संबंधित मामला भी पूरा होने का समय आ गया है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं।
लव- घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपने साथी को कुछ उपहार देना न भूलें। छोटी-छोटी बातें रिश्तों को मजबूत करती हैं।
स्वास्थ्य- क्षमता से अधिक मेहनत के कारण पैरों और कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें। फिजियोथेरेपी भी इसका सही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुका हुआ पैसा मिलने से या कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। केवल भावनाओं के बजाय दिमाग की बात को ज्यादा महत्व दें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ खराब चल रहे संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- दिन के दूसरे भाग में कुछ परेशानी भरा माहौल रहेगा। पड़ोसियों या बाहरी लोगों के साथ अपनी निजी बातें साझा न करें। बातचीत का तरीका नरम रखें। गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। कोई करीबी यात्रा भी टालना सही रहेगा।
करियर- व्यापार में भविष्य से जुड़ी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। किसी भी रिस्क वाले काम में पैसा न लगाएं, नुकसान होने की संभावना है। युवाओं को किसी प्रतियोगिता का परिणाम उनके पक्ष में मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से पाने में सफल रहेंगे।
लव- पति पत्नी के बीच निजी बातों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। इसका असर घर की सुख शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना जरूरी है। कोई इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- कई तरह के कामों में आपकी उपस्थिति रहेगी और साथ ही कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। लेकिन दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ज्यादा भरोसा रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को हल करने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होता है तो इसके जिम्मेदार आप ही होंगे। इस पर विचार करना जरूरी है। इस समय कमाई के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
करियर- किसी बड़े व्यापारी का मार्गदर्शन आपके भविष्य से जुड़े रास्तों को दिखाएगा। लोगों से जुड़ने, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यापार में इस समय फायदे की स्थिति बन रही है। लेकिन कार्यक्षेत्र के अंदर की गतिविधियों पर ध्यान रखना भी जरूरी है। नौकरी में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आराम के लिए भी सही समय निकालें और अच्छा भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- अपने सपनों और लक्ष्यों को पाने का सही समय है। पूरी लगन से अपने कामों के प्रति खूब मेहनत करें। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे और अपनी योग्यता और मेहनत से अच्छे नतीजे भी पा लेंगे।
नेगेटिव- अपने खर्चों को कम रखें। कुछ समय अपने बारे में सोचने और विचार करने में जरूर लगाएं। आपकी ही किसी जिद्द के कारण मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।
करियर- प्रभावशाली व्यापारियों से संपर्क बनेंगे जो आपको एक नई दिशा भी देंगे। लेकिन बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही तरक्की की भी संभावना है।
लव- परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा, गी)

पॉजिटिव- आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। कहीं रुका हुआ पैसा या पेमेंट आदि भी मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी और इससे बहुत आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
नेगेटिव- समझदारी से काम लें, क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है। इसलिए किसी के भी बहकावे में न आएं और अपने फैसले को ही महत्व दें। कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें।
करियर- व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कामों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही के कारण नुकसान तो होगा ही साथ में मान सम्मान भी खराब होगा। अधिकारियों से सहयोग पाने के लिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से चहल पहल और खुशी भरा माहौल रहेगा। विचारों का अच्छा आदान प्रदान होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। खूब पानी पिएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी या किसी मांगलिक अवसर पर जाने का निमंत्रण मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी बीतेगा। बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद भी घर परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- घर में निर्माण चल रहा है तो समर्थ से ज्यादा पैसा न लगाएं, नहीं तो कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है। अहंकार और गुस्से के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान दें।
करियर- व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा आ रहा है। व्यापार में कोई रुका हुआ काम शुरू होने से कमाई बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। लेकिन कोई नया काम शुरू करना अभी ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को अच्छे से करेंगे।
लव- आपसी तालमेल की कमी के कारण घर की व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी से माहौल फिर से सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान के कारण सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़ भाड़ और प्रदूषण में जाने से भी बचें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- आज खास लोगों के साथ कई तरह के विषयों पर बातचीत होगी और वह काफी सकारात्मक भी रहेगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कुछ रचनात्मक और मनपसंद काम में समय बिताने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक माहौल में कहीं न कहीं अशांति महसूस होगी। भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। कमाई के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। किसी भी गलत काम या नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर- मार्केटिंग और लोगों से संपर्क बढ़ाने का काम करें और व्यापार की छोटी से छोटी बातों पर ध्यान से सोचें। हालांकि आप मीठे स्वभाव और मेहनत से अपने काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई खास जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- परिवार के लोगों के आपसी संबंध अच्छे और मददगार रहेंगे। किसी पुराने दोस्त के मिलने से पुरानी अच्छी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाएं, मंगलदोष शांति हेतु लाल वस्त्र दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – “ॐ शुं शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – दुर्गा माता को सुगंधित इत्र अर्पित करें, सफेद चीजों का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन👫 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
🛕 उपाय – तुलसी में जल चढ़ाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ सोम सोमाय नमः”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, चांदी का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें, गुड़ और गेहूं का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः”
🛕 उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरी मूंग का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या डायमंड
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, सफेद वस्त्र पहनें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल फूल चढ़ाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – पीपल को जल चढ़ाएं, गुरुवार को केले का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीला पुखराज या नीलम
📿 मंत्र – “ॐ वं वरेण्याय नमः”
🛕 उपाय – गरीबों को कंबल दान करें और शनि मंत्र का जप करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पीला पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ गुरवे नमः”
🛕 उपाय – गुरु को प्रणाम करें, पीले वस्त्र पहनें और मीठा दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. घर के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
🔹 2. गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाएं, इससे राहु और शनि शांत होते हैं।
🔹 3. किसी जरूरतमंद को आज भोजन कराएं, विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा शुक्र से संबंधित ओपल (Opal) या शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights